हमीरगढ़: सीएमएचओ डॉ. गोस्वामी ने पीएचसी स्वरूपगंज में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य कैंप का किया निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी ने शुक्रवार को पीएचसी स्वरूपगंज में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य कैंप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में आमजन को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, लाभार्थियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। डॉ. गोस्वामी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश