हमीरगढ़: भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित कर फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा, मुख्यमंत्री शर्मा ने की स्वीकृतियों की घोषणा
मुख्यमंत्री श्भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में विमानन क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्रीय हवाई सम्पर्क को बढ़ाने के लिए अहम कदम उठा रही है। इसी कड़ी में भीलवाड़ा की हमीरगढ़ हवाई पट्टी को विकसित करते हुए फ्लाइंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जरूरी स्वीकृतियां प्रदान कर दी गई हैं।