हमीरगढ़: मंगरोप रोड के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया
कलौंन्दिया निवासी व्यक्ति बुधवार रात 11:00 बजे के करीब खेत पर रखवाली करने जा रहा था इसी दौरान मंगरोप रोड के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल व्यक्ति का उपचार जारी है|