कोचस: कड़ी सुरक्षा के बीच नगर पंचायत कोचस के दो पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न
Kochas, Rohtas | Apr 9, 2026 नगर पंचायत क्षेत्र के दो प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) में अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्यों के चुनाव को लेकर गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ चंद्रभूषण गुप्ता ने बताया कि 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में दो काउंटर बनाए गए थे।