चित्रकूट में बंजारी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज, शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत
चित्रकूट। जिले में बंजारी महोत्सव एवं शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। करवी के ट्रैफिक चौराहा और धनुष चौराहा में शोभायात्रा के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और समाज के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
आयोजकों की ओर से आस्था, संस्कृति, एकता और समृद्धि के संदेश के साथ बंजारी माता की पूजा एवं महोत्सव में सभी स्वजातीय बंधुओं से शामिल होने की अपील की गई है। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वागत की भी तैयारियां की जा रही हैं।
कार्यक्रम के निवेदक समाजसेवी एवं व्यापारी विनोद प्रिंस केशरवानी हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य की ओर से भी आयोजन को लेकर सहभागिता की जा रही है।
महोत्सव के दौरान “जय बंजारी माता” के जयघोष से माहौल भक्तिमय होने की उम्मीद है। आयोजन का उद्देश्य आस्था और संस्कृति के साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देना है।