चित्रकूट में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय जल विहार यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई।
शंकर बाजार से शुरू हुई भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा धनुष चौराहा, बस स्टैंड और पुरानी बाजार होते हुए रामघाट पहुंची। यहां भगवान श्रीकृष्ण का नौका विहार कराया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
वहीं दूसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण का छठी-बरहो श्रृंगार किया गया। इसके साथ ही तुलादान, छप्पन भोग, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन हुआ।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते नजर आए और रामघाट का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।