मुरैना: नीट परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का बीआर ऑयल मिल के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Morena, Morena | Jun 1, 2026 नीट परीक्षा देकर ट्रेन से लौट रहे छात्र की बीआर ऑयल मिल फैक्ट्री के पीछे रेलवे ट्रैक के पास शव बरामद करते हुए पीएम हाउस में भिजवाया गया है। बता दे कि बानमोर-ग्वालियर चितोरा रोड स्थित विक्रांत कॉलेज में नीट परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक यश पाराशर रामनगर निवासी बताया गया है।