टीकमगढ़: एसपी ऑफिस: जनसुनवाई से जनविश्वास तक: पुलिस अधीक्षक की संवेदनशील पहल से नागरिकों को मिल रहा सम्मानपूर्ण समाधान
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम केवल शिकायतों के निराकरण का मंच नहीं बल्कि नागरिकों की भावनाओं अपेक्षाओं और समस्याओं को समझने का एक मानवीय प्रयास बन गया है। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।