जमुई: राजकमल स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पटना, कोलकाता सहित कई राज्यों से 545 बच्चे शामिल, सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
Jamui, Jamui | Feb 10, 2025 आवासीय राजकमल कॉन्सेप्ट स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें 545 बच्चों ने भाग लिया। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 645 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उक्त जानकारी विद्यालय के संस्थापक सत्यानंद ने सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा गया है।