परबलपुर धर्मशाला में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
शनिवार को परबलपुर धर्मशाला में धूमधाम के साथ भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ झंडोतोलन से किया गया. इस दौरान भाजपा एवं राष्ट्रवाद के जयकारे भी लगाये गये. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा गठन 6 अप्रैल 1980 को किया गया था. लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है.