सोनचरी मोड़ के समीप परबलपुर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सह मुखिया पति रवि रौशन उर्फ सोनू कुमार के उपर फायरिंग
परबलपुर थाना के सोनचरी मोड़ के समीप परबलपुर भाजपा ग्रामीण मंउल अध्यक्ष सह मुखिया पति रवि रौशन उर्फ सोनू कुमार के उपर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें वह बाल - बाल बच गये. परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परबलपुर थाना के अस्तुपूर गांव निवासी पीड़ित रवि रौशन उर्फ सोनू कुमार है.