ईद एवं रामनवमी त्योहार को संपन्न कराने को लेकर परबलपुर थाना में की गयी शांति समिति की बैठक
ईद एवं रामनवमी त्योहार को संपन्न कराने को लेकर परबलपुर थाना में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में परबलपुर प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ के अलावे परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह के अलावे कई अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य, पंचायत एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे.