सोनचरी मोड़ के समीप की गयी फायरिंग मामले में परबलपुर थाना में एक नामजद पर प्राथमिकी दर्ज
परबलपुर थाना के सोनचरी मोड़ के समीप की गयी फायरिंग मामले में परबलपुर थाना में एक नामजद पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित अस्तुपुर गांव निवासी रवि रौशन उर्फ सोनू कुमार द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज कराया गया है और नामजद की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.