परबलपुर स्थित माहुरी मंडल धर्मशाला से श्री मथुरासिनी महोत्सव को लेकर गाजे बाजे के साथ निकाली गयी विराट शोभा यात्रा
परबलपुर स्थित माहुरी मंडल धर्मशाला से श्री मथुरासिनी महोत्सव को लेकर मंगलवार को गाजे बाजे के साथ विराट शोभा यात्रा निकाली गयी. इस विराट शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालूओं ने परबलपुर बाजार से होते हुए बेन रोड व महादेव स्थान गायत्री मंदिर रोड से दक्षिण बाजार तक भ्रमण किया और श्री मथुरासिनी के जयकारे लगाये.