बस्सी: अखिल राजस्थान राज्य महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ का 9वें दिन धरना समाप्त, उपमुख्यमंत्री से सकारात्मक वार्ता
Bassi, Jaipur | Jan 16, 2025 अखिल राजस्थान राज्य महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ का आज गुरुवार को 9 वें दिन धरना समाप्त हो गया। दोपहर करीब 2 बजे उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से हुई संगठन के पदाधिकारी से वार्ता सकारात्मक रही। इसके बाद उन्होंने सरकार का और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताकर धरना स्थगित करने की घोषणा की।