कोंडागांव: दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नगर पालिका के प्लेसमेंट कर्मचारी धरने पर, सफाई और जलापूर्ति व्यवस्था हुई प्रभावित
नगर पालिका परिषद कोंडागांव के प्लेसमेंट कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर आज गुरुवार सुबह 9 बजे से बाजार परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि आर्थिक परेशानियों के कारण उनके परिवारों का भरण-पोषण प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि प्रत्येक माह की 5 तारीख तक वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।