मिर्ज़ापुर: शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस भर्ती मेडिकल परीक्षण पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस भर्ती मेडिकल परीक्षण पास कराने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल 2025 को वादी कमलेश चौबे चिलविलिया थाना जमालपुर ने लिखित तहरीर देखकर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी राजू गुप्ता निवासी पड़री को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से ठगी का 12100 बरामद किया गया है।