बरौनी: बिहट गांव के दो युवकों की गंगा स्नान के दौरान डूबने से हुई मौत, स्थानीय गोताखोरों ने शव को निकाला बाहर
चकिया थाना अंतर्गत बिहट गांव के रहने वाले दो युवक की डूबने से मौत हो गई।जिसके शव को स्थानीय गोताखोरों ने गुरुवार की सुबह छः बजे में गंगा नदी से बरामद किया है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।परिजनों में बताया कि उक्त दोनों युवक बुधवार को गंगा स्नान करने गया था।देर रात नही लौटने के बाद जब खोजबीन शुरू की गई तब स्पष्ट हुआ की वह डूब गया है।