बरौनी: बिहट गांव के युवक का हवा में कट्टा लहराकर फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बरौली थाना अंतर्गत बिहट गांव के एक युवक का हवा में कटा लहराकर गोली फायर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसके बाद पुलिस पदाधिकारी ने जांच का आदेश दिया है।वहीं उक्त वीडियो बुधवार को दिन के ग्यारह के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू हुआ।हालांकि उक्त वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि युवक हवा में कट्टा लहरा कर गोली फायर कर रहा है।