सुनेल: भटखेड़ा में 2.64 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, 8 गांवों को मिलेगा लाभ
सुनेल क्षेत्र के भटखेड़ा(सलोतिया) में बुधवार दोपहर 3 बजे 2.64 मेगावाट सौर ऊर्जा बिजली संयंत्र की स्थापना की गई।केंद्र सरकार की कुसुम योजना के अंतर्गत इस संयंत्र की स्थापना की गई है।संयंत्र को आज 11 केवी जीएसएस भटखेड़ा से जोड़ दिया गया है।इस संयंत्र से बनने वाली बिजली से यहां से जुड़े 8 गांवो को दिन के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।