बकानी: रटलाई क्षेत्र के पाटलियां कुल्मी गांव में बाबा रामदेव जन्मोत्सव के तहत निकाली गई शोभा यात्रा
रटलाई क्षेत्र के पाटलियाँ कुल्मी गाँव में आज गुरुवार को बाबा रामदेव जन्मोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सहयोगी सरपंच कमलेश पाटीदार व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बकानी केंद्र प्रमुख भगवान स्वरूप मेंहर द्वारा बाबा रामदेव के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान शोभायात्रा में मंदिर पुजारी बद्रीलाल मेंहर, नारायण मेघवाल, अजय सेन आदि मौजूद रहे