अशोक नगर: राजघाट के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 19 वर्षीय युवक हुआ घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के राजघाट के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर गांव निवासी जितेंद्र पुत्र बुंदेल सिंह आदिवासी 19 वर्ष मंगलवार की रात 9:00 बजे ललितपुर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान राजघाट के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई जिससे वह घायल हो गया। युवक को राहगीरों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।