पटना ग्रामीण: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर पर छापा, ₹40 लाख नकद बरामद, नोट गिनने की मशीन मंगाई गई
बिहार के आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा (जमुई) में तैनात कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) गोपाल कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की है। गोपाल कुमार पर अपनी ज्ञात आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसके तहत उनके खिलाफ करीब 2 करोड़ 61 हजार रुपये की अवैध संपत्ति का