सिंगरौली: सिंगरौली के बैढ़न पुलिस को मिली सफलता,घर में घुसकर महिला की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
बैढ़न कोतवाली के जिलानी मोहल्ले में किराना व्यवसायी के घर में घुस कर महिला की हत्या बेटी के साथ मारपीट कर फरार हुए आरोपियों को सिंगरौली पुलिस कि संयुक्त टीम ने ढूंढ निकाला। हत्या कांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दो आरोपियों की तलाश जारी है।