सोनबरसा: सोनबरसा अंचल कार्यालय में शनिवारीय जनता दरबार लगा, भूमि विवाद मामलों की हुई सुनवाई
सोनबरसा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवारीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन एवं कब्जा विवाद से जुड़े मामलों का अधिकारियों के समक्ष रखा।