धरहरा: प्रखंड मुख्यालय में हादसा: बीपीआरओ की स्कॉर्पियो से शिक्षिका गंभीर रूप से घायल, पैर टूटा, जनगणना बैठक से लौट रहीं थीं
धरहरा प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बीपीआरओ के वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो शिक्षिकाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे में गैवी नूनूवती प्लस टू उच्च विद्यालय मोहनपुर में कार्यरत शिक्षिका आनंदिता कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। दुर्घटना में उनका पैर टूट गया, जबकि उनकी बहन अपर्णा कुमारी को भी चोटें आईं।