🚨 महंगे टोल शुल्क के खिलाफ उठी मजबूत आवाज़! 🚨
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित महंगे टोल शुल्क को लेकर जनता की चिंताओं के बीच सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने त्वरित पहल करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को पत्र भेजा है।
पत्र में विधायक जी ने निजी वाहनों के लिए टोल दरों में कमी करने तथा रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए "कम्यूटर पास" व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिल सके।
📢 जनता की आवाज़ बनी जनप्रतिनिधि की पहल
इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिला। हमारी मुहिम को करीब 20 लाख लोगों ने देखा और अपनी राय रखी। जनता की इसी भावना और परेशानी को संज्ञान में लेते हुए यह मामला सीधे केंद्र सरकार तक पहुंचाया गया है।
👏 जनता से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई और सकारात्मक पहल निश्चित रूप से सराहनीय है। अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आम लोगों को राहत देने के लिए क्या निर्णय लिया जाता है।
🔄 यदि आप भी टोल शुल्क में राहत और कम्यूटर पास व्यवस्था का समर्थन करते हैं, तो इस पोस्ट को अधिक से अधिक शेयर करें।
#DrRajeshwarSingh #NitinGadkari #LucknowKanpurExpressway #TollTax #CommuterPass #PublicVoice #UttarPradesh #दिबियापुर_द_लीजेंड #जानकारी_भरोसे_की