सौसर: बोरगांव: बारात से लौटे 28 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, अस्पताल में भर्ती
बोरगांव बारात से लौटे 28 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार, सिविल अस्पताल में भर्ती सौसर के बोरगांव में बारात से लौटे मोहखेड़े परिवार के करीब 28 सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को देर रात सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज गुरुवार सुबह 11 बजे बताया जा रहा है कि सभी लोग नागपुर से बारात में शामिल होकर लौटे थे।