मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में मुंडन के लिए जा रहे परिवार का हादसा, टायर फटने से ईको पलटी, 6 घायल
दन्नाहार थाना क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनकी ईको कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।