मैनपुरी: किशनी थाना पुलिस ने किशोर के अपहरण के आरोप में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एसपी सिटी ने की प्रेस वार्ता
किशनी थाना पुलिस ने 16 तारीख को किशोर के हुए अपहरण के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस चाकू और एक थार कार को भी बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने पुलिस लाइन परिसर में प्रेस वार्ता घटना का खुलासा किया है।