चरपोखरी: अमोरजा में रंगारंग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, भव्य उद्घाटन फीता काटकर किया गया
अमोरजा गांव में शनिवार को रंगारंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रामचंद्र सिंह यादव, पसौर पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार शाह एवं युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष राणा यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही पूरे मैदान में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।