कवर्धा: ग्राम बिजई के पास बाइक सवार महिला चक्कर खाकर बाइक से गिरी, बेहोशी की हालत में 112 की टीम ने जिला अस्पताल में किया भर्ती
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजई के पास का है। जहा बाइक सवार महिला बाइक से चक्कर खाकर गिर गई।जिसको इलाज के लिए डायल 112 टीम की मदद से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती किया गया है।