गोरखपुर: मामा-भांजे के गैंग ने सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर सिलेंडर, राशन और अन्य सामान की की चोरी, 9 आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का खुलासा किया है।जो सुनसान जगह पर स्थित बंद पड़े सरकारी स्कूलों को निशाना बनाकर गैस सिलेंडर,राशन सामग्री सहित अन्य सामानों की चोरी करते थे।गोरखपुर के कई थाना क्षेत्र में इन्होंने चोरी की घटना को अंजाम देकर सनसनी मचा दी थी।पीपीगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ कर 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है