धनरुआ: संतोष कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने नियुक्त किया प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष, धनरूआ
4 जून 2026 — राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने डेमा पंचायत के माननीय मुखिया संतोष कुमार यादव को धनरूआ प्रखण्ड का प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, जिला अध्यक्ष दीनानाथ यादव, मसौढ़ी विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती रेखा देवी तथा विधायक प्रतिनिधि भाई उपेन्द्र कुमार ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं