सावर: सूंपा गांव के दो आरोपी, जो एक वर्ष से गौ वंश तस्करी मामले में फरार थे, भिनाय थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sawar, Ajmer | May 30, 2026 लगभग एक वर्ष से गौ वंश तस्करी मामले में फरार चल रहे सूंपा निवासी वकील बंजारा व बबलू बंजारा को भिनाय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया,थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने शनिवार को शाम 5 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी।बताया कि गत 26 फरवरी 2025 को थानाधिकारी अनिल जाखड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया दो जने बिना लाइसेंस अवैध गौ वंश तस्करी का परिवहन कर रहे थे।