अतरी: सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
Atri, Gaya | Apr 23, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के अतरी जेठियन मुख्य मार्ग पर लिट्रा पब्लिक स्कूल के समीप एक चारपहिया वाहन के पलट जाने से उस पर सवार दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, कृष्णा सिंह कंकड़बाग पटना से अपने ससुराल गेहलौर थाना क्षेत्र के बारा गांव शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।