इटावा: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ससुरालीजनों ने महिला से की मारपीट, मेड़िकल करा जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jul 9, 2024 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला महाजीत गांव में पारिवारिक विवाद के कारण ससुरालीजनों ने 20 वर्षीय रीतू पत्नी अंशु से मारपीट करदी। जिसके बाद पीड़ित महिला ने थाने पहुँचकर पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज करवाई, वहीं थाना पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए मामले की जांच पड़ताल सुरु की है।