इटावा: नगला बर गांव में जमीनी विवाद में 2 पक्षों में हुई मारपीट,पुलिस पर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मारपीट करवाने का लगा आरोप
Etawah, Etawah | Jul 8, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के नगला बर गांव में जमीनी विवाद में 2 पक्षो के बीच जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट में 1 पक्ष से लालता प्रसाद व महेश, सुमन देवी, ज्योति, निर्मल चंद, रीता देवी, संध्या घायल हो गयी वहीं दूसरे पक्ष से हेतराम ग्राम प्रधान, लक्ष्मण, गोविंद घायल हो गये, वहीं घायल संध्या ने थाना पुलिस पर ग्राम प्रधान के साथ मिलकर मारपीट करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।