बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में पेट्रोल-डीजल उपलब्धता को लेकर बैठक, कई निर्देश जारी
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में जिले में पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता तथा उनके सुचारू वितरण को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार की दोपहर 02:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गयी.