लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
लोहरदगा | खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. मोईन अख्तर ने शहर के होटल, रेस्टोरेंट, बेकरी और फास्ट फूड दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान अदिति भोजनालय में गंदगी मिलने पर नोटिस जारी किया गया, जबकि वेल्वेट केक एंड मोर और सुधीर फास्ट फूड में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। सभी संचालकों को एफएसएसएआई लाइसेंस, स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग तथा निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में विशेष दंडाधिकारी मनीष कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ गगराई एवं विभागीय कर्मी मौजूद रहे।#Lohardaga #FoodSafety #FSSAI #FoodInspection #Jharkhand #PublicHealth #HotelInspection #FastFood #IHQPUBLICINDIA