मंझनपुर: डिप्टी सीएम से कौशाम्बी के हुबलाल दिवाकर की लगातार पांचवीं मुलाकात, कौशाम्बी की सियासत में तेज हुई हलचल
मंझनपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर ने एक बार फिर लखनऊ पहुंचकर सोमवार को लगभग 12 बजे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट की। बताया जा रहा है कि हाल के समय में यह उनकी लगातार पांचवीं मुलाकात है। बार-बार हो रही इन मुलाकातों ने कौशाम्बी के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।