राघोगढ़: जामनेर पुलिस ने एक्सीडेंट मामले में फरार विदिशा जिले के दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
Raghogarh, Guna | Apr 28, 2026 राघोगढ़ के जामनेर थाना पुलिस ने एक्सीडेंट के प्रकरण में फरार दो वारंटी पकड़े है। 28 अप्रैल को थाना प्रभारी ने कहा, वर्ष 2020 में आरोपी जगदीश और रंजीत भील पुत्र लक्ष्मण भील ग्राम नारायणपुरी थाना उनारसी कला जिला विदिशा पर मामला दर्ज हुआ था। फरार रहने पर राघोगढ़ न्यायालय से दो गिरफ्तारी वारंट जारी थे। बीते रोज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है।