कोडरमा: गुमो में अतिक्रमण हटाने के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा घर तोड़े जाने पर लोगों में आक्रोश
कोडरमा जिला प्रशासन के द्वारा 24 जुलाई को गुमो में अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर लोगों के तोड़े गए बाउंड्री वॉल और मकान को क्षतिग्रस्त करने की कार्रवाई को लोगों ने तानाशाही रवैया बताया है। इसको लेकर रविवार को प्रभावित लोगों ने एक बैठक कर आगे की रणनीति तय की।