कोडरमा: उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद की टीम ने नेशनल हाईवे से पशुओं को हटाया, दुर्घटना का खतरा टला
झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर घूमने वाले पशु की वजह से वाहन चालकों को होने वाले असुविधा एवं दुर्घटना के मद्देनजर उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज के निर्देश पर रविवार को नगर परिषद की टीम ने नेशनल हाईवे पर घूम रहे पशु को हटाने का काम किया इस दौरान माइक के जरिए आसपास के ग्रामीणों को अपने पशु को खुला सड़क पर नहीं छोड़ने की अपील भी की गई