कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र में अवैध भट्ठियां और 78 ड्रम जावा महुआ नष्ट
पुलिस अधीक्षक कोडरमा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की तिलैया थानान्तर्गत हथुआधारण एवं जरगा के जंगली क्षेत्र में अवैध रूप से महुआ शराब की भट्ठियों का संचालन कर अवैध देशी शराब बनाया जा रहा है । उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा के द्वारा पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, तिलैया थाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया ।