रानी: रानी में उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार नगरपालिका ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया, लगे भारत माता की जय के जयकारे
Rani, Pali | Aug 11, 2025 रानी मे सोमवार शाम 5 बजे उपखंड अधिकारी सुदर्शन जांगू के निर्देशानुसार रानी नगर पालिका ने हर घर तिरंगा रैली का आयोजन किया। जिसे तहसीलदार मनोहर सिंह व नगर पालिका अध्यक्ष भरत राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो भारत माता वंदे मातरम के जयघोष के साथ हाथ में तिरंगा लिए हुए उपखंड कार्यालय से केनपुरा मार्ग प्रताप बाजार अष्टापद मंदिर तक निकली।