रानी: रानी में जिला स्तरीय भाजपा कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका पर कार्यशाला आयोजित की
रानी कस्बे के एक निजी सभा भवन में शुक्रवार शाम 4.30 बजे "हर घर तिरंगा" अभियान और "विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस" के अवसर पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि हर भारतीय का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे। स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन अवसरों पर अपने घर पर तिरंगा फहराये।