रानी: रानी के बालवीर हनुमान मंदिर में भजन संध्या का हुआ आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रानी के बालवीर हनुमान मंदिर में गुरुवार शाम 9 बजे 18वीं विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लेहरूदास वैष्णव ने गणपति और गुरू वंदना के साथ भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने श्री राम और बालाजी की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे श्रोतागण झूमने लगे। वैष्णव ने शिव, बाबा रामदेव सहित अन्य देवी-देवताओं के भजन भी प्रस्तुत किए।