रानी: रानी में पहली बार 50 से ज्यादा महिलाओं ने महिला कांवड़ यात्रा में लिया भाग, सुकड़ी नदी से जल भरकर किया शिव का जलाभिषेक
रानी मे बुधवार दोपहर 2 बजे स्थानीय गणपति मंदिर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से पहली बार महिलाओं द्वारा कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में पचास से अधिक महिलाएं विशेष परिधान धारण कर शामिल हुईं। महिलाएं गणपति मंदिर से सुकड़ी नदी तक गईं और वहां से जल भरकर नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए पुनः नर्मदेश्वर महादेव मंदिर गणपति आश्रम पहुंचीं।