जौनपुर: डेंटल सर्जन के साथ कथित अभद्रता पर आक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन
जौनपुर के थाना तेजीबाजार क्षेत्र के हैदरपुर निवासी एवं डेंटल सर्जन डॉ. प्रभात विक्रम सिंह के साथ पुलिस द्वारा कथित अभद्रता और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे जौनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. प्रभात ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि 25 मई को वह अपनी पैतृक भूमि पर हो रहे कथित अवैध निर्माण की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। थाना प्र